देर रात में खाना सेहत के लिए होता है खतरनाक
अगर आपको भी देर रात में खाने की आदत हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि आपकी यह आदत आपकी सेहत को खतरे में डाल सकती है. हाल ही में हुए एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि देर रात में खाने से डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है.
पहले के मुकाबले अब लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है. आम तौर पर देखा जाता है कि लोग सुबह देर तक सोते हैं और देर रात तक जागे रहते हैं.
अगर रात में देर तक जागेंगे तो भूख लगना भी लाजमी है. जिस वजह से देर रात में खाने का ट्रेंड सा बन गया है. लेकिन शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि देर रात में खाने की आदत सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है.
हाल ही में हुए एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि देर रात में खाने से डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है.
अध्ययन की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि देर रात में खाना खाने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाती है. जिस कारण शरीर में ब्लड फैट का लेवल बढ़ने के साथ व्यक्ति कम उम्र में ही दिल की बीमारियों का शिकार हो जाता है.
यूनिवर्सिटी ऑफ मेक्सिको के प्रोफेसर रूड बुजिस के अनुसार हम हमेशा यह भूल जाते हैं कि जीने के लिए शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक का सही तरीके से काम करना कितना जरूरी होता है. अकसर देखने को मिलता है कि थकान महसूस करने पर लोग दिन में ही सो जाते हैं, देर रात तक उठे रहते हैं और रात में सोने के समय लोग खाना खाते हैं.
शरीर में ब्लड फैट का लेवल बढ़ने से मेटाबॉलिज्म बिगड़ने के साथ दिल की बीमारियों का भी खतरा बड़ जाता है.
Comments
Post a Comment