देर रात में खाना सेहत के लिए होता है खतरनाक अगर आपको भी देर रात में खाने की आदत हैं तो सावधान हो जाएं. क्योंकि आपकी यह आदत आपकी सेहत को खतरे में डाल सकती है. हाल ही में हुए एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि देर रात में खाने से डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. पहले के मुकाबले अब लोगों का लाइफस्टाइल पूरी तरह से बदल चुका है. आम तौर पर देखा जाता है कि लोग सुबह देर तक सोते हैं और देर रात तक जागे रहते हैं. अगर रात में देर तक जागेंगे तो भूख लगना भी लाजमी है. जिस वजह से देर रात में खाने का ट्रेंड सा बन गया है. लेकिन शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी कि देर रात में खाने की आदत सेहत के लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकती है. हाल ही में हुए एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है कि देर रात में खाने से डायबिटीज और दिल से जुड़ी बीमारी होने का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है. अध्ययन की रिपोर्ट में यह दावा किया गया है कि देर रात में खाना खाने से शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक बिगड़ जाती है. जिस कारण शरीर में ब्लड फैट का लेवल बढ़ने ...
Posts
Showing posts from February, 2024
- Get link
- X
- Other Apps
हंसना है सेहत के लिए इतना जरूरी, होते हैं ये फायदे! जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है. आपकी एक छोटी सी मुस्कान दूसरों को खुशी का एहसास करा सकती है और यह खुद के लिए भी काफी फायदेमंद होती है. जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है. अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी. हेल्थ एक्पर्ट के मुताबिक, रोजाना हंसने से सेहत तो अच्छी रहती ही है साथ ही इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है. आइए जानते हैं हंसने से क्या फायदे होते हैं: 1. खुलकर हंसने से हमारे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही बना रहता है. दरअसल, जब हम हंसते हैं तो हमारे शरीर में ज्यादा मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचता हैं. जो हार्ट पंपिग रेट को ठीक रखने में मदद करता है. 2. हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर बनता है, जो कई तरह की बीमारियों से लड़ने में फायदा पहुंचाता है. इसलिए स्वस्थ जीवन...